राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन ग्रामीणों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन ग्रामीणों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित माय भारत दमोह के तत्वावधान में नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति, बांसा कलां द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत किशुनगंज स्थित मां बड़ी बनखंडन माता मंदिर परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकजुटता के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में मिथलेश श्रीधर, हरीश पांडे, जगदीश पटेल, दिलीप कुमार पटेल, जीवन यादव, विजय तिवारी, घनश्याम पटेल, बसंत पटेल, ग्राम हिनौता घाट से हरिशंकर शुक्ला, सागोनी कलां से शालकराम पटेल एवं ऋषि पटेल तथा जोरतला से प्रीति पटेल, उमा पटेल, भोले पटेल और हाकम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने किया। अंत में बसंत पटेल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

