मध्य प्रदेश
Trending
बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत आयोजित विज्ञान मेला का परिणाम घोषित राज्य स्तरीय प्रथम चरण हेतु पांच परियोजनाओं का हुआ चयन
बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत आयोजित विज्ञान मेला का परिणाम घोषित राज्य स्तरीय प्रथम चरण हेतु पांच परियोजनाओं का हुआ चयन
शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमोह में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से पांच प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रथम चरण हेतु निर्णयाको द्वारा चयन किया गया है। सीनियर वर्ग में शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा के दिव्यांश जैन एवं अभिषेक मेहरा, शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की छात्रा शाल्या खान एवं सहाना खान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह की सान्वी शिवहरे एवं नेहा पटेल का चयन किया गया है। जूनियर वर्ग में शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा की तृप्ति हरिणखेड़े एवं जैस्मिन श्रीवास तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना बुजुर्ग की दुर्गा लोधी एवं सृष्टि यादव। इस तरह पांच परियोजनाओं को राज्य स्तर हेतु नामांकित किया गया है।




