गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार में श्यामचरण चौबे प्रथम, रामचंद्र साहू रहे दूसरे स्थान पर 10 आवेदन प्राप्त, पांच प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, तीसरा स्थान रहा रिक्त प्रथम को एक लाख और द्वितीय को मिलेंगे 50 हजार रुपये
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार में श्यामचरण चौबे प्रथम, रामचंद्र साहू रहे दूसरे स्थान पर 10 आवेदन प्राप्त, पांच प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, तीसरा स्थान रहा रिक्त प्रथम को एक लाख और द्वितीय को मिलेंगे 50 हजार रुपये

पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के तहत विकासखंड हटा की ग्राम पंचायत रनेह में ग्राम स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में श्यामचरण चौबे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रामचंद्र साहू दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान के लिए कोई प्रतिभागी चयनित नहीं हुआ और यह स्थान रिक्त रहा।
प्रतियोगिता के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन आयोजन में पांच प्रतिभागियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्यामचरण चौबे को एक लाख रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रामचंद्र साहू को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र के अनुसार प्रथम पुरस्कार गिर नस्ल की गाय के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक, मनीष तंतुवाय, कनई पटेल, शुवेंद्रु सिंह , नरेश चौबे, रामकृष्ण नामदेव, डॉ. बी.के. असाटी, डॉ. सिद्धार्थ चौरे, डॉ. दुर्गेश गुप्ता, एवीएफओ शिक्षा सिंह, तरुण चौरहा एवं राशि असाटी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत पशुपालन को प्रोत्साहित करना, पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशुओं के पालन के लिए प्रेरित करना तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है।
