देश सहित विश्व के 37 से अधिक देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी यह दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों का प्रधानमंत्री जी के प्रति अटूट स्नेह और ‘आशीर्वाद का दीप’ है- सांसद श्री लोधी प्रधानमंत्री देश को प्रगति और रोशनी की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं- जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे दीप प्रज्वलन का संदेश अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है- कलेक्टर श्री यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नागरिकों ने प्रज्वलित किए स्नेह और शुभकामनाओं के दीप पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में 6 लाख से अधिक दीप हुए प्रज्जवलित घंटाघर से लेकर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक, कीर्ति स्तम्भ, देवस्थलो और घरों में माताओं-बहनों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप जलाए दमोह शहर में कीर्ति स्तम्भ से घंटाघर तक हजारो दीपो की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला
देश सहित विश्व के 37 से अधिक देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी यह दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों का प्रधानमंत्री जी के प्रति अटूट स्नेह और 'आशीर्वाद का दीप' है- सांसद श्री लोधी प्रधानमंत्री देश को प्रगति और रोशनी की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं- जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे दीप प्रज्वलन का संदेश अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है- कलेक्टर श्री यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नागरिकों ने प्रज्वलित किए स्नेह और शुभकामनाओं के दीप पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में 6 लाख से अधिक दीप हुए प्रज्जवलित घंटाघर से लेकर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक, कीर्ति स्तम्भ, देवस्थलो और घरों में माताओं-बहनों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप जलाए दमोह शहर में कीर्ति स्तम्भ से घंटाघर तक हजारो दीपो की अद्भुत और मनमोहक श्रृंखला

जिले भर में आर्शीवाद का दिया का भव्य आयोजन किया। 06 लाख से अधिक दीप लाभार्थी परिवारो और सार्वजनिक स्थलो, मेंदिरो मे प्रज्जवलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु, स्वस्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस आयोजन में जिलेभर के नागरिको एवं विभिन्न सामाजिक, स्वेच्छिक संस्थाओ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों नें सहभागिता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आर्शीवाद का दीप जलाकर व्यक्त किए।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश सहित विश्व के 37 से अधिक देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा हम सब अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उस युग में राजनीति और जनसेवा कर रहे हैं, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा बचपन में हम कहानियों में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बारे में सुनते थे और आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राम मंदिर का सपना साकार हुआ है।
सांसद श्री लोधी ने कहा घंटाघर से लेकर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक, कीर्ति स्तम्भ, देवस्थलो और घरों में माताओं-बहनों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप जलाए गए। यह दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों का प्रधानमंत्री जी के प्रति अटूट स्नेह और ‘आशीर्वाद का दीप’ है। उन्होंने कहा यह जन-आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी को दुगनी ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा, जिससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने’ का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘एक दीया आशीर्वाद के रूप में’ विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानो पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं और सम्मान व्यक्त किया।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होने कहा नगर, वार्ड, घरों और धार्मिक स्थलों पर नागरिकों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा दीप प्रज्वलन का संदेश अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है। जिलेवासियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के संकल्प के साथ अभियान में सहभागिता की। उन्होने कहा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वृक्षारोपण, प्रतियोगिताओं, चित्रकला प्रतियोगिता, यात्रा सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्री यादव ने जिलेवासियों से अभियान की आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियो, महिला शक्ति, गणमान्य नागरिको, मीडियाजनो आदि ने सहभागिता की।

