
दमोह।सदभावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 82वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उनके चित्र पर पुष्पहार करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जब देश की टेक्नालाजी के नाम पर सुरक्षा के नाम पर युवाओं के लिये मोबाईल लैपटॉप कम्प्यूटर एवं अन्य बैंकिंग के नाम पर ए.टी.एम. एवं अन्य टेक्निक लेकर तो यही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उक्त टेक्नोलाजी को लेकर काला दिवस मनाया था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि हम आज यह शपथ ले कि भाजपा राज में जिस कदर महगाई बड़ी है रोजमर्रा की सभी वस्तुए दो चार रूपये तो छोड़ो इकदम पच्चीस पचास रूपये बढा दी गई जिससे आम जन की कमर तोड़ दी है उसके लिए हम सबको महाआंदोलन करने की जरूरत है कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संजय चौरसिया संगठन सचिव नितिन मिश्रा ने भी कहा कि राजीव जी ने जो हमें इक्कीस वी सदी में ले जाने का सपना देखा करते थे वही भाजपा आम जन की कितनी दुर्गति हो सकती है वह काम कर रही हैं। विजय बहादुर सिंह, परम यादव, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, डी.पी. पटैल, कमला निषाद, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहिताष, संजीव अहिरवार, वीरेन्द्र राजपूत, गीता तिवारी, प्रवीण राय, रमेश राठौर, खिल्लू ठाकुर ने भी फारेस्ट रेस्ट हाउस स्थित संकट मोचन मंदिर में राजीव जी का पुण्य स्मरण करते हुए अनेक प्रजातियों के वृक्षो का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जावेद रोजान, रियाज खान, गणेश प्रजापति, राकेश राय, श्रीकांत पटेल, खेमचंद नामदेव अर्जुन सिंह सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।




