मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता मेंसांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने मारी बाजी लगातार दूसरी बार जिले में किया टॉप जिले की 158 टीमों ने की सहभागिता

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन पर अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज दमोह में संपन्न हुआ। समस्त विकास खंडों के कक्षा नवमी से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की
प्रतियोगिता में 6 टीमों का चयन किया गया जिन्हें पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से मध्य प्रदेश में कहीं भी 500 किलोमीटर तक तीन दिन दो रात तथा 2 दिन एक रात घूमने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड के समापन उपरांत सांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर दमोह की टीम ने द्वितीय ,उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा की टीम ने तृतीय, संदीपनी विद्यालय दमोह की टीम ने चतुर्थ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह ने पांचवा एवं संदीपनी हटा की टीम ने छठवां स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय से अपर संचालक अनुराग जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक जैन, डीपीसी मुकेश द्विवेदी, एडीपीसी शरद तिवारी, प्राचार्य रमेश व्यास, सहायक प्राध्यापक रमेश अहिरवार, डॉ आलोक सोनवलकर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से आशीष मिश्रा सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल ,प्रमाण पत्र एवं उपहार कूपन प्रदान कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। डॉ आलोक सोनवलकर के निर्देशन पर अनहद कला केंद्र की कलाकारों द्वारा भोजन अवकाश के समय अपनी सुंदर प्रस्तुतियों की गई।
क्विज मास्टर के रूप में मोहन राय ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्कोरर दिलीप जोशी एवं अतुल तिवारी रहे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रतिभागी शालाओं के मार्गदर्शी शिक्षक एवं प्राचार्य का अतुलनीय योगदान रहा।



