Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए नई पहल, सुमन सखी व्हाट्सएप चैटबॉट से घर बैठे मिलेगी स्वास्थ्य सलाह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान माताएं अपने स्वास्थ्य और पोषण का बेहतर ध्यान रख सकेंइसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनमध्य प्रदेश ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। विभाग द्वारा ए.आई. आधारित सुमन सखी व्हाट्सएप चैटबॉट व्यवस्था शुरू की गई है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने इस सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओंउनके परिजनों को घर पर ही गर्भावस्थाप्रसव और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी सहीसटीक और जरूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।

ऐसे उठाएं सुमन सखी सुविधा का लाभ

उन्होंने बताया कि इस निशुल्क और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाली सेवा से जुड़ना बेहद आसान हैसबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9770905942 को सुमन सखी चैटबॉट के नाम से सुरक्षित करें। इसके बाद इस नंबर पर व्हाट्सएप पर जाकर ‘HI’ लिखकर मैसेज भेजें। मैसेज भेजते ही चैटबॉट स्क्रीन पर कई विकल्प प्रदर्शित करेगा। अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प पर क्लिक करते ही संबंधित विषय (जैसे- खान-पानजांचशिशु देखभाल आदि) की पूरी जानकारी हिंदी भाषा में तुरंत मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी गर्भवती माताओं और उनके परिवारों से अपील की है कि वे इस आधुनिक तकनीक का उपयोग करें ताकि सुरक्षित प्रसव और बेहतर शिशु स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!