Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध मडियादो वनपरिक्षेत्र बफ़र प्रबंधन ने की कार्यवाही मनकपुरा के जंगल मे 50 हेक्टेयर से हटाया गया अवैध कब्जा

पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो वनपरिक्षेत्र बफरजोन के जंगल मे वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है। क्षेत्र संचालक ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव और उपसंचालक वीरेंद्र पटेल के निर्देश पर अधीक्षक केन घड़ियाल खजुराहो कृष्णा मरावी और वनपरिक्षेत्र अधिकारी मडियादो बफ़र जेपी मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मनकपुरा वीट के कक्ष क्रमांक 01 आरएफ 31 में करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

            उक्त वनभूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण और कृषि कार्य किया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने मकानों से सामग्री हटाई। वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर ही कंटूर टेंच खोदकर वनभूमि को विभाग ने अपने कब्जे में लिया। करोड़ो रूपये कीमत वाली बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

            शनिवार सुबह से कार्यवाही में मडियादो बफ़र स्टाफ, किशनगढ वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक अग्रवाल, किशनगढ कोर महेश प्रसाद अहिरवार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी केन घड़ियाल बीनू सिंह बघेल, हिनोता, मडला बाजना वनपरिक्षेत्र स्टाफ, अधिकारी, राजस्व अमला और मड़ियादो और रजपुरा पुलिस थानों के बल मौजूद रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!