प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में आज 6 मई 2026 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आदेशानुसार नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन संपन्न किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. आलोक कुमार जैन के कुशल निर्देशन में और महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. इंदिरा जैन, डॉ. हरिओम दुबे, डॉ कीर्तिकाम दुबे एवं महाविद्यालय की रेड क्रॉस यूनिट की संयोजक डॉ. मीरा माधुरी महंत, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी, नाजनीन बेगम, डॉ. मंगल सिंह अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। यह रैली नशा मुक्ति जागरूकता के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण आदि के नारे लगाते हुए किल्लाई नाका चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर तक पहुंची। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं छात्र छात्राओं में लगभग 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता सुनिश्चित की।


