मध्य प्रदेश
Trending
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दमोह : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट दमोह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं भवन की मरम्मत संबंधी कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर पदीय कार्य संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा उन्हें सचेत किया भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही कदापि स्वीकार्य नहीं होगी एवं कठोर कार्यवाही की जाएगी।


