खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित नॉन वेज होटल एवं फालूदा,आईसक्रीम विक्रय दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
चिकिन बिरयानी,फालूदा एवं कुल्फी के लिए गए नमूनें,जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में नॉन वेज होटल एवं फालूदा, आईसक्रीम विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही मीट मार्केट स्थित अकबर होटल एवं सिनेमा रोड स्थित श्रीनाथ फालूदा आईसक्रीम पर की गई। मौके पर अकबर होटल के परिसर से चिकिन बिरयानी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। उक्त अकबर होटल से खराब खाना ग्राहकों को परोसने की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। खाद्य परिसर में मौके पर अनेक कमियों के पाए जाने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसी तरह सिनेमा रोड स्थित श्रीनाथ फालूदा आईसक्रीम विक्रय दुकान से फालूदा एवं कुल्फी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
