प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड दमोह की मासिक बैठक सम्पन्न


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दामोह द्वारा संवाद योजनांतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड दमोह प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत दमोह के सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया तत्पश्चात उद्घाटन सत्र में माता सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं अतिथियों का स्वागत प्रस्फुटन समिति ढिगसर के हरगोविंद साहू एवं मेंटर भावना दुबे ने किया।
ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन ने सभी प्रस्फुटन समितियों से परिचय कर सभी के द्वारा किये गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की जानकरी दी। सेडमैप के जिला समन्वयक फयानाथ तिवारी ने सभी प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से ग्राम विकास में एक प्रभावी एवं अग्रिणी नेतृत्व कर्ता के रूप में ग्राम विकास में सक्रियता के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने सभी को विभिन्न शासकीय रोजगार मूलक योजनाओं के साथ उद्यमिता विकास केंद्र की योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओ को इनसे जोड़ने की बात कही।
सभी प्रतिभागियों को सेक्टर के हिसाब से बिभिन्न समूहों में विभाजित कर कार्ययोजना निर्माण एवं प्रस्तुति सत्र रखा गया। परामर्शदाता राजकुमार सेन ने सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को MPJAP पोर्टल पर नियमित बैठकों एवं अभियानों की प्रविष्टि हेतु मार्गदर्शन दिया। साथ ही प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजों बैठक पंजी, कार्यक्रम पंजी, कैशबुक, लेज़र बुक, वाउचर फ़ाइल, गतिविधियों की फ़ाइल को बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम विकासखंड दमोह के परामर्शदाताओ दयाराम पटैल, राहुल खरे, भावना दुबे, ब्रजेश सेन के साथ नवांकुर संस्थाओं बांसातरखेड़ा नेहरू युवक मंडल से जितेंद्र सिंह, मुक्ति सामाजिक मंच से कृष्णा तिवारी, मिशन जन जागृति युवा मंडल से नमन खरे,जय हनुमान ग्राम विकास समिति खजरी से राकेश राठौर की उपस्थिति रही।

