राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका में सरदार पटेल दमोह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका का आयोजन राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान जबलपुर मे नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई के सहयोग से 17 एवं 18 नवंबर 2026 को किया गया। जिसमें शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की टीम ने राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटिका का विषय विज्ञान और समाज ,उप कथानक महासागरों की वहाली एवं भावी पीढ़ियों का संरक्षण तथा विज्ञान नाटिका का शीर्षक रोता समंदर सोता इंसान रहा।
विज्ञान नाटिका में मुख्य रूप से ऋषिका,शाल्या,अर्पिता, पार्वती, कल्पना, वैष्णवी, एवं रानू ने समुद्रो की बहाली हेतु 30 मिनट की नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, नाटिका में पात्रों द्वारा समुद्र को होने वाले नुकसान एवं इसके दुष्परिणामों तथा इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है पर अपना अभिनय प्रस्तुत किया। विज्ञान नाटिका का निर्देशन बहादुर सिंह ठाकुर स्क्रिप्ट राइटर सुलक्षणा हजारी एवं सहयोगी मार्गदर्शी शिक्षिका तरन्नुम आरा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों के लिए विद्यालय परिवार द्वारा बधाई प्रेषित की गई।



