E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा, विभिन्न विधाओं में महाविद्यालयों ने हासिल किए प्रथम स्थान

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के मार्गदर्शन और युवा उत्सव प्रभारी डॉ. हरि ओम दुबे के नेतृत्व में जिला स्तरीय सांस्कृतिक पक्ष की विभिन्न विधाओं का हर्षोउल्लास के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

            कार्यक्रम अतिथियों के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन  ने अपने उद्वोधन में कहा कि यह उत्सव न केवल विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाता है, बल्कि उनमें टीम वर्क और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित करता है। राष्ट्रपति पुरूष्कार से सम्मानित डॉ. अरूणा उज्जैनकर ने विद्यार्थियों को सभी विधाओं की बारिकियों को समझाया  इस सांस्कृतिक महाकुंभ में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभाओ का शानदार प्रदर्शन किया।

            युवा उत्सव 2026 की सांस्कृतिक पक्ष की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य में शासकीय महाविद्यालय जबेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एंकाकी में शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्किट में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मूक अभिनय में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

            निर्णायक मंडल के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ.  अरुणा उज्जैनकर, दीक्षा सेन संगीता शिक्षिका एवं पंकज चतुर्वेदी रंगमंच कर्मी का अमूल्य योगदान रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.के.अग्रवाल, डॉ. संध्या पिम्पलापुरे, डॉ. के.एस.बामनिया, डॉ.कमल कुमार कोरी, डॉ. जितेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. नेहा जैन, डॉ. मंगल अहिरवार, नाज़नीन बेगम, एकता मसीह डॉ. मुनमुन सेन ,दुर्गा अहिरवार, एवं महाविद्यालय के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल कुमार दुबे एवं इरफान खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन नाजनीन बेगम द्वारा किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!