दिव्यांग व्यक्ति की प्रतिभा, साहस, एवं आत्मविश्वास ही वास्तविक शक्ति- जिला न्यायाधीश पंकज वर्मा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार विषय पर जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र दमोह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश / सचिव पंकज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, प्रभारी अधिकारी संगीता मिश्रा जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र सहित दिव्यांग जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश / सचिव पंकज वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज का अभिन्न अंग है और उन्हें भी समाज में समान स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार है दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा एवं क्षमता को प्रभावित नहीं कर सकती बल्कि आपकी प्रतिमा, आपका साहस, एव आपका आत्मविश्वास ही आपकी वास्तविक शक्ति है।
आपने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा अधिनियम के अतर्गत 21 प्रकार की दिव्यांगत्ता की मान्यता प्रदान की गई है। जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समाजिक सुरक्षा एवं न्याय प्राप्त करने के अधिकार प्रदान किये गये है। आपने कहा कि सभ्य एवं विकसित समाज वही है जहा प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर प्राप्त हो तथा किसी के साथ भेदभाव न हो और व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके।
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी है वे अपने कानूनी विवादों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सपर्क कर सकता है अथवा नि:शुल्क हेल्पलाईन नम्बर 15100 पर भी संपर्क कर सकता है।
आपने नालसा (मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवायें) योजना, नालसा (बच्चों के लिये मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाये) योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुषमा श्रीवास्तव ने अतिथियों द्वारा दी गई जानकारी सांकेतिक भाषा में उपस्थित दिव्यांगजनों दी। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग जनो से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उचित विधिक मार्गदर्शन दिया एवं जिला पुर्नवास केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
