28 नवंबर को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम नियुक्त कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा आयोजन के दिए निर्देश
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



