E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ध्वजारोहण से हुआ श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का शुभारंभ

दमोह।  नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी त्रिमूर्ति परिसर में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री चिंतनमती माता जी के ससंघ सानिध्य मे सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन होने जा रहा है. जिसके लिए तीन भव्य समवशरण की रचना करके जिन बिंब की स्थापना की गईं है.। 13 से 28 अगस्त तक चलने वाले श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की पूर्व बेला में 12 अगस्त को सुबह घट यात्रा पश्चात भूमि शुद्धि की गई. तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.. इस अवसर पर पूज्य चिंतन मति माताजी के ससंघ सानिध्य मे ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्री नेमचंद बजाज परिवार ने प्राप्त किया.. इस अवसर पर विधान के महापात्रों में प्रथम सौधर्म इंद्र श्री रूपचंद जी नवीन निराला  परिवार, द्वितीय सौधर्म इंद्र श्रीमती प्रभजन ब्रह्मचारी नीलू दीदी एवं स्वतंत्र भैया परिवार तथा तृतीय सौ धर्म इंद्र श्रीमति मनीशा जैन राजेंद्र अटल परिवार के साथ श्री दीपक जी नम्रता जी फुटेरा परिवार चक्रवर्ती, श्रीमती गुड्डी जैन हल्दी वाले परिवार कुवेर इंद्र, मुकेश जैन प्रेम निवास परिवार यज्ञ नायक, श्री पदमचंद रानू खजरी परिवार महायज्ञ नायक, श्री चंद्र कुमार खजरी परिवार बाहुबली के सकलिकरण की क्रिया संपन हुई।  श्रावक श्रेष्ठी परिवार नरेंद्र जी प्रीति बजाज मौसीपुरा वाले, दिनेश चौधरी परिवार, बसु चौधरी, सागर वाले प्रमोद गंगरा परिवार , राजेश हिनोती परिवार, जय खजरी गिरनार ट्रेडर्स परिवार का भी सकली करण संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूज्य माताजी चिंतनमति जी ने श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की महत्वता बताते हुए कहा कि सौभाग्यशाली लोग  ही अपनी चंचल लक्ष्मी का उपयोग करके महापात्रा बनकर विधान कर पाते  है.. वह लोग भी भाग्यशाली होते हैं जो विधान पूजन करने के साथ अनुमोदना करते हैं.. गुरुवार से प्रातः 7 बजे श्री जी के अभिषेक शांति धारा उपरांत श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का शुभारंभ होगा 9 बजे से माता जी की दिव्या देखने का लाभ सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया, रोहित भैया ने किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला तथा महामंत्री राजकुमार रानू ने सकल जैन  समाज से श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ की अपील की है.।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!