Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लामबंद हुआ मध्य प्रदेश शिक्षक संघ विधायक जयंत मलैया को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लामबंद हुआ मध्य प्रदेश शिक्षक संघ विधायक जयंत मलैया को सौंपा ज्ञापन

दमोह। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने आज पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वरिष्ठ विधायक जयंत मलैया से भेंट कर शिक्षक पात्रता परीक्षा और शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधियों ने माननीय विधायक के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुँचाते हुए प्रदेश के लगभग 1 लाख शिक्षक-शिक्षिकाओं के भविष्य पर चिंता व्यक्त की है। ज्ञापन की मुख्य मांगें और बिंदु शिक्षक संघ ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षकों का सम्मान और उनके विधिक अधिकार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। ज्ञापन के प्रमुख अंश निम्नलिखित हैं पुनर्विचार याचिका की मांग  संघ ने आग्रह किया है कि दिल्ली के न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए, ताकि प्रदेश के हजारों शिक्षकों के हितों का कानूनी संरक्षण हो सके। संसदीय हस्तक्षेप की अपेक्षा  विधायक श्री मलैया से अनुरोध किया गया है कि वे इस विषय को विधानसभा में उठाएं। साथ ही मुख्यमंत्री के माध्यम से भारत सरकार तक यह बात पहुँचाई जाए कि लोकसभा और राज्यसभा में आवश्यक संशोधन विधेयक लाकर शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अनुभव का सम्मान संघ का मत है कि जिन शिक्षकों ने वर्षों से अपने समर्पण और शिक्षण कौशल से शिक्षा व्यवस्था को संभाला है, उनकी सेवा को वैधानिक सुरक्षा मिलना अनिवार्य है। शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक है उन शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा सम्मान और वैधानिक अधिकारों की रक्षा करना, जिन्होंने दशकों तक शिक्षा व्यवस्था को अपने पसीने से सींचा है। प्रमेंद्र जैन संभागीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ विधायक का आश्वासन वरिष्ठ विधायक श्री जयंत मलैया ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस गंभीर विषय को शासन के समक्ष उचित मंचों पर उठाएंगे और शिक्षकों के साथ न्याय हो, इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगें। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्री पारस कुमार जैन संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र  जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सेन, सुरेंद्र राय, पूर्व विकासखंड अध्यक्ष भागचंद जैन, अनुज रतले, मुकेश विश्वकर्मा, संतोष रजक, संजय दुबे, संदीप श्रीवास्तव, सतेंद्र परिहार, मनीष  भारद्वाज, महेश गुप्ता, मूलचंद पटेल, नीलेश जैन, सोनू मुडा, आर बी सिंह, शिशिर तिवारी, विपिन तिवारी उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!