E-Paperमध्य प्रदेश

पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम द्वारा दमोह जिले में आर.डी.एस.एस. योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यो का किया गया निरीक्षण

 केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना आर.डी.एस.एस. के अंतर्गत दमोह जिले में 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र का निर्माण, 33 के.व्ही. इंटरकनेक्शन, अगमंटेशन, वाइफरकेशन, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों में केपेसिटर बैंक की स्थापना कार्य, 11 के.व्ही. फीडर विभक्तिकरण, 11 के.व्ही. इंटरकनेक्शन, अगमंटेशन, वाइफरकेशन एवं स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य किया जा रहा है। साथ ही धरती आबा DAJGUA जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना तथा 11 के.व्ही. लाइन कार्य के साथ पात्र उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन प्रदान किये किये जा रहे हैं।

            आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत उक्त विद्युतीकरण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की समीक्षा हेतु मेसर्स पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को अधीक्षण अभियंता दमोह के साथ जिले में किये गये कार्यों का निरीक्षण किया गया।

            निरीक्षण के दौरान नेहा चतुर्वेदी-मैनेजर, सत्य प्रकाश साहू-मैनेजर पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली, पंकज खरवाल, को-ऑर्डिनेटर कॉर्पोरेट कार्यालय-जबलपुर, एम.एल. साहू, कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) दक्षिण संभाग-दमोह, एस.के. गेडाम (एस.टी.एम/एस.टी.सी.) संभाग-दमोह, हरिवल्लभ शर्मा, डिप्टी टीम लीडर-सागर एवं रविशंकर उसरेटे, पी.एम.ए. दमोह उपस्थित थे।

            पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र-सिंग्रामपुर का निरीक्षण कर लाग बुक, परमिट बुक एवं लोड का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही सिंग्रामपुर उपकेन्द्र से निर्गमित 11 के.व्ही. सिंग्रामपुर ए.जी. एवं डी.एल. फीडर का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता की जांच की गई। जांच में फीडर विभक्तिकरण के क्रियान्वयन की पुष्टि की गई। 11 के.व्ही. डी.एल. एवं ए.जी. फीडर में जो विभक्तिकरण किया जाना था, उनमें सम्मिलित वितरण ट्रांसफार्मर, लाइन व वितरण ट्रांसफार्मरों पर उपभोक्तावार लोड दिया जाना पाया गया।

            सिंग्रामपुर घरेलू फीडर में जो मिक्स लोड पर चल रहा था, उसको सेपरेट किया गया है। सेपरेशन से पहले उक्त फीडर पर 92 एमपीयर लोड जा रहा था, जो सेपरेट हो जाने के बाद फीडर पर 35 एमपीयर का लोड पाया गया। इसी प्रकार सिंग्रामपुर ए.जी. फीडर पर लोड चैक करने पर 42 एमपीयर पाया गया। टीम द्वारा ट्रांसफार्मर की अर्थिंग, ब्रीदर, रैबिट फ्यूट, कंक्रीट लेवल आदि चैक किया गया तथा

            कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर उनके द्वारा स्टार डेल्टा कंपनी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गई। टीम द्वारा रबी सीजन में ज्यादा से ज्यादा लोड कृषि फीडरों पर देने के निर्देश दिये गये।

            अधीक्षण अभियंता दमोह द्वारा पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम के साथ ग्राम-अमाटा, महुआखेड़ा, सिंग्रामपुर डी.एल. फीडर, सिंग्रामपुर ए.जी. फीडर, रोन पटना का निरीक्षण किया गया तथा पी.एफ.सी. टीम द्वारा कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

            पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम को अवगत कराया गया कि धरती आबा DAJGUA जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत दमोह जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम-अमाटा, महुआखेड़ा, बंशी, रमपुरा सहित अन्य 10-12 ग्राम जहां विद्युतीकरण कार्य किया गया है, वहां के 518 पात्र आदिवासी परिवारों को आवश्यक कनेक्शन किट यथा-मीटर बोर्ड, एल.ई.डी. बल्ब, सर्विस लाइन के साथ विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये हैं। टीम द्वारा ग्राम-अमाटा एवं महुआखेड़ा में कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया तथा लाभान्वित आदिवासी परिवारों से संपर्क कर जानकारी ली गई कि विद्युत कनेक्शन होने के बाद उनकी जीवन शैली में क्या सुधार हुआ है।

             इसके बाद टीम द्वारा अभाना उपकेन्द्र एवं ग्राम-दतला में ए.जी. फीडर का भी निरीक्षण किया गया, जहां 60 एमपीयर लोड पाया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम-कुसमी करियाखेड़ा में स्थापित कृषि फीडर के 7 नं. ट्रांसफार्मर चैक किये गये, जिनकी स्थिति संतोषजनक पाई गई।

              निरीक्षण के दौरान पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण बिजली तथा शासन के निर्देशानुसार निर्धारित घंटे एवं वोल्टेज के बारे में भी जांच की गई। फीडर विभक्तिकरण कार्यों से संबंधित जानकारी, लोड विभाजन, कन्ज्यूमर की जानकारी, वर्तमान लोड, सप्लाई का अंतराल इत्यादि जानकारी संकलित की गई तथा दमोह वृत्त अंतर्गत किये गये कार्य संतोषप्रद पाये गये हैं।

            अधीक्षण अभियंता दमोह ने पावर फायनेंस कार्पोरेशन-दिल्ली की टीम को अवगत कराया कि योजना के तहत 33/11 के.व्ही. नवीन विद्युत उपकेन्द्र-बकेनी एवं चंडी चौपरा का निर्माण तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्रों में केपेसिटर स्थापना के 30 नं. कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। यह भी अवगत कराया गया कि दमोह वृत्त अंतर्गत योजना के तहत 33 के.व्ही. लाइन, 11 के.व्ही. लाइन में फीडर विभक्तिकरण, इंटरकनेक्शन, वाइफरकेशन, अगमंटेशन के कार्य प्रगति पर हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!