E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बंदियों को धर्म पालन का अधिकार-प्रधान जिला न्यायाधीश जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह की अध्यक्षता में जिला जेल दमोह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला जेल दमोह में किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज वरिष्ठ खण्ड/सचिव उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया,  जेल अधीक्षक एम.एल. पटैल, बंदीगण तथा जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

            प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को संबोधित करते हुये कहा कि जैसी भी परिस्थितियों के कारण आपने जेल में प्रवेश लिया है उन परिस्थितियों से सबक लेकर आगामी जीवन में अपराध ना करने का प्रण लें, आप जेल में निरूद्ध है किंतु आपके सभी मौलिक अधिकार सुरक्षित है सिर्फ आप जेल की चार दीवारी से बाहर नही जा सकते आपने बंदियों को प्राप्त अधिकार को रेखांकित करते हुए बंदियों के धर्म-पालन के अधिकार पर प्रकाष डालते हुए कहा कि प्रत्येक बंदी को जेल नियमावली के अनुसार धर्म पालन की स्वतंत्रता दी गई है वह अपने धर्म के अनुसार पूजा, प्रार्थना या इवादत कर सकता है वह अपने साथ धर्म ग्रंथ रख सकता है।

            सिविल जज वरिष्ठ खण्ड/सचिव उषाकांता कृषाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे बंदी जो नशे के आदी थे अब चूकि जेल में रहने के दौरान नषा छूट चुका है इसीलिए वे भी प्रण लें कि जेल से निकलने के बाद नशे से दूर रहेंगे। ऐसे बंदी जिन्हे न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है और वे विधिक सहायता के माध्यम से अपील करना चाहतें हैं तो समय सीमा में अपने आवेदन जेलर के माध्यम से विधिक सहायता कार्यालय में प्रेषित करें ताकि उनकी अपील समय सीमा में प्रस्तुत करायी जा सके।

            जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल निःषुल्क विधिक सहायता योजना, अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का समाधान कारक जबाव सुझाये गये एवं आभार जेल अधीक्षक एम.एल. पटैल ने किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!