E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
भूटान यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे-डॉ. राकेश राय
भूटान यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे-डॉ. राकेश राय

खेसर ज्ञालपो यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस ऑफ भूटान द्वारा आयोजित साउथ एशियन अकैडमी ऑफ ऑफथाल्मालॉजी के 5 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिनांक 16 सितंबर से 20 सितंबर तक भूटान की राजधानी थिंपू में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय बच्चों में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, लैपटॉप आदि के अत्यधिक प्रयोग से आंखों में होने वाले दुष्परिणाम एवं उनके निदान से संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे। इस सम्मेलन में देश-विदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित होकर नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे, इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय भी शामिल होगी। कलेक्टर, डॉक्टर्स, परिवार जनों एवं मित्रों ने डॉ. राय दंपति को शुभकामनाएं दी हैं।



