डॉ. रीता चटर्जी मिशन हॉस्पिटल मामले में विशेष सहयोगी रही सत्येंद्र तुलाराम साहू ने की जांच की मांग

दमोह। समाजसेवी सत्येंद्र तुलाराम साहू ने मिडिया के माध्यम से मांग की है की डा रीता चटर्जी जो मिशन हॉस्पिटल में अनिमिताओं में सहयोगी रही और शासकीय हॉस्पिटल में पदस्थ है और तानाशाही कर रही है। मैडम अभी परिवार कल्याण अधिकारी यानी जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय के रूप में पदस्थ हैं साथ ही साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम का पद खाली होने के कारण इस अतिरिक्त चार्ज की जिम्मेदारी देख रही है। इसमें इन्हें मातृ स्वास्थ्य, परिवार (नियोजन) कल्याण, आयुष्मान भारत अस्पताल प्रशासन, शहरी नोडल अधिकारी का कार्य करना होता है। आयुक्त लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा अनुमोदित आरोप पत्र 882/14/05/2025 के आदेशानुसार वरिष्ठ संयुक्त संचालक (शिकायत) संचनालय लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा मप्र शासन सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) नियम 1966के नियम 14(3)के अंतर्गत डा रीता चटर्जी के विरुद्ध सलंग्न आरोप पत्र में अंकित कदाचरण के लिए विभागीय जाँच संरिस्थित किया जाना प्रस्तावित किया गया और मप्र शासन ने एक पक्षिय कार्यवाही का नोटिस दिया लेकिन कुछ भृष्ट अधिकारियों और कुछ र्भ्स्ट नेताओं के संरक्षण में डा रीता चटर्जी को बचाने की कोशिश की जा रही है। सत्येंद्र साहू द्वारा मांग की गईं है कि ज़ब तक मिशन हॉस्पिटल की पूर्णतः जांच कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक शासकीय हॉस्पिटल में जिम्मेदार पदो पर नहीं रहने दिया जाये और अनुचित सहयोगी डा रीता चटर्जी को उचित दंड मिलना चाहिए और आरोपी डॉ.चटर्जी की मदद सहयोग करने वालों पर भी दंडात्मक कार्यवाही होना चाहिए क्योंकि मिशन हॉस्पिटल में कई लोगों की मौत हुईं और ऐसी लापरवाह डॉक्टर रीता चटर्जी को मेन जिला अस्पताल में रहने का कोई अधिकार नहीं है रोजमर्रा हजारों मरीज यहां ईलाज कराने आते है और ऐसी गैर जिम्मेदार अपराधी मैडम से दमोह जिले की जनता जनार्दन को खतरा है. सत्येंद्र तुलाराम साहू ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन जनप्रतिनिधिओ और सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह निवेदन किया है कि ऐसी भ्रष्ट आरोपी डा रीता चटर्जी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जायें।