Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पिपरिया जुगराज स्कूल के दो कमरे धराशायी बाकी कमरे भी क्षतिग्रस्त

दमोह। ग्राम वासियों द्वारा सूचना मिलने पर भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने जबेरा जनपद के पिपरिया जुगराज स्कूल पहुंचकर देखा स्कूल के दो कमरे धराशायी हो गए हैं एवं अन्य कमरे भी क्षतिग्रस्त है कभी भी धराशाई हो सकते हैं गनी मत रही की स्कूल की छुट्टी होने का कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने मांग की तुरंत बच्चों के बैठने की की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए एवं स्कूल भवन का नया निर्माण किया जाए जिससे हमारे बच्चों के भविष्य बन सके आज पूरी तहसील में सैकड़ो की संख्या में स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि दमोह जिले के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित कर भावनाओं की मरम्मत एवं नया निर्माण किया जाए ग्रामवासी तखत सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेंद्र जी, मगन यादव, सुखदेव सिंह आदि की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!