E-Paperमध्य प्रदेश
इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन में युवाओं को हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर 50 से अधिक स्किल्स में निःशुल्क भागीदारी, 15 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन
शासकीय आईटीआई दमोह में राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता “India Skills Competition 2026-27” के तहत युवाओं को जिला, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है, इसमें इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, सीएनसी और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 50 से अधिक स्किल्स में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है।
आईटीआई छात्र, अपरेंटिस या 16 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी कुशल युवा आधिकारिक SIDH पोर्टल (www.skillindiadigital.gov.in) पर जाकर 15 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 07812-299154 पर संपर्क करें ।

