Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं संदेशों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत हो, यही प्रभु से कामना है- राज्यमंत्री श्री पटेल भगवान कृष्ण से अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि की प्रार्थना- सांसद श्री लोधी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे, समृद्धि का दौर निरंतर बढ़ता रहे- विधायक श्री मलैया भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेम, करुणा और सेवा की प्रेरणा मिलती है – कलेक्टर श्री यादव यादव महासभा द्वारा ग्वाल बाबा मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दमोह में ग्वाल बाबा मंदिर किल्लाई नाका के समीप आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

             प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और उनके आदर्शों एवं संदेशों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत हो, यही प्रभु से कामना है। इस अवसर पर उन्होंने  प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं समस्त जिलावासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

            सांसद राहुल सिंह लोधी ने भगवान श्रीकृष्ण से अच्छी वर्षा और किसानों की अच्छी फसल की प्रार्थना करते हुए कहा कि जिले का अन्नदाता किसान समृद्धि की ओर बढ़े और दमोह निरंतर विकास एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो। उन्होने कहा भगवान कृष्ण की कृपा जिले के सभी नागरिकों पर बनी रहे और प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का दौर निरंतर बढ़ता रहे।

            उन्होंने यादव महासभा द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली भव्य एवं दिव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा की सराहना करते हुए आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा ग्वाल बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष दर्शन एवं माथा टेकने का अवसर मिलता है, जो श्रद्धा और आस्था का विषय है।

            सांसद श्री लोधी ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों और घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन, मटकी फोड़ एवं बाल लीलाओं के आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। उन्होंने सभी जिलेवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

            दमोह विधायक जयंत मलैया ने प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं समस्त जिलावासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होने कहा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे, समृद्धि का दौर निरंतर बढ़ता रहे।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश एवं महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है। उनके जीवन दर्शन में मानवता, कर्तव्य और लोककल्याण की भावना निहित है। हमें भगवान श्रीकृष्ण के इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

            उन्होंने कहा सेवा को अपना संस्कार बनाएं और करुणा व प्रेम को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना ही भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को सार्थक रूप से अपनाना है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!