कांग्रेस सेवादल ने संस्थापक हार्डिकर की पुण्यतिथि मनाई
कांग्रेस सेवादल ने संस्थापक हार्डिकर की पुण्यतिथि मनाई

दमोह। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डिकर की 86वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान का स्मरण किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक संजय चौरसिया ने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की सेवा के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना कांग्रेस सेवादल के कार्यों में आज भी दिखाई देती है। कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल सचिव वीरेंद्र राजपूत, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, महिला कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक सविता पटेल, बसंत कुशवाहा, सुरेंद्र हजारी, प्रमेश सीरोठिया, डिम्पल सेन और शंभु राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी हार्डिकर का पुण्य स्मरण किया।वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि आज के राजनीतिक दौर में नेताओं की भाषा और सार्वजनिक आचरण को लेकर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कृष्णा विश्वकर्मा, अजय पारोचे, धर्मेंद्र सोनी, राजेश वर्मा, बबलू राज, टीकाराम अठया, साहब सिंह, राजेश पटेल, प्रदीप अहिरवार, संतोष अहिरवार, चिंटू ठाकुर, खुमान सिंह, राहुल सिंह, कैलाश लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
