E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

इको क्लब के छात्रों ने टाइगर रिजर्व में रोपे 100 पौधे

शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा के उप-प्राचार्य अजय सिंघई की अनूठी पहल पर इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से वन विभाग के स्टाफ को 100 पौधे भेंट किए गए। इसके बाद वन अमले, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर परिक्षेत्र में सघन पौधरोपण किया।पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपप्राचार्य अजय सिंघई ने कहा, “आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इको क्लब के माध्यम से हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से प्रकृति से जोड़ना है। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करना है।

            उन्होंने आगे बच्चों से अपील करते हुए कहा कि जंगलों में कभी भी कचरा या खराब खाद्य सामग्री न फेंकें, क्योंकि इससे जंगली जानवरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है। हमें अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा।वन अमला और शिक्षक रहे मौजूदइस गरिमामयी पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर हरपाल रैकवार, बीट प्रभारी विनोद कुमार डंडोतिया और परसोत्तम गौंड मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश कुमार शर्मा सहित इको क्लब के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!