Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में खेती का बदलता स्वरूप युवा किसान ने कलौंजी की खेती से दिखाई नई राह परंपरागत फसलों से हटकर औषधीय खेती की ओर बढ़ रहे किसान आय बढ़ाने की नई संभावनाएं

सरकार खेती को लाभ का धंधा बनानें की दिशा में लगातार काम कर रही है, सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष भी घोषित किया है, शासन की नीतियों और विभागीय अधिकारियों की सक्रियता से किसान पारंपरिक फसलो के साथ ही अन्य फसले भी ले रहे है।

जिले में खेती की तस्वीर अब धीरे धीरे बदलती नजर आ रही है। लंबे समय से गेहूं, चना और सोयाबीन जैसी परंपरागत फसलों पर निर्भर रहे किसान अब औषधीय और वैकल्पिक फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी बदलाव की एक सशक्त मिसाल दमोह जिले की ग्राम पंचायत खड़ेरी युवा कृषक आकाश शक्ति पटेल द्वारा देखने को मिल रही है, जहां किसान ने कलौंजी की खेती शुरू कर कृषि नवाचार की दिशा में नया प्रयोग किया है।

खेती में लगातार बढ़ती लागत और परंपरागत फसलों में घटते मुनाफे के चलते औषधीय खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प वनकर उभर रही है। बटियागढ़ क्षेत्र में कलौंजी की खेती का यह प्रयास न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है, बल्कि अन्य किसानों को भी नई फसलों की ओर प्रेरित कर रहा है। कलौजी की प्रमुख मंडी नीमच मानी जाती है। वर्तमान में नीमच मंडी में कलौंजी का भाव 20 हजार से 30 हजार प्रति क्विटल तक बताया जा रहा है। इस बाजार भाव को देखते हुए किसानों को इस फसल से परंपरागत फसलों की तुलना में कहीं अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। यदि उत्पादन अनुमान के अनुरूप रहा, तो कम रकबे में भी अच्छी आमदनी संभव है।

ग्राम पंचायत खड़ेरी के किसान आकाश पटेल ने बताया कि आयुष विभाग के जिला अधिकारी राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में एक एकड़ भूमि में कलौंजी की खेती कर नया प्रयोग किया है। किसान के अनुसार, कलौंजी एक महत्वपूर्ण औषधीय फसल है, जिसकी बाजार में सालभर मांग बनी रहती है। सही तकनीक और देखभाल के साथ एक एकड़ से 4 से 5 क्विटल तक उत्पादन की संभावना रहती है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!