Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

राज्यमंत्री श्री लोधी के नेतृत्व में चल रही कांवड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा 121 किलोमीटर की दूरी तय कर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया

 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में चल रही पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भी कांवड़ियों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा 121 किलोमीटर की दूरी तय कर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा में भक्तिमय संगीत के साथ राज्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि गण कांवड़ियों के साथ धार्मिक आनंद लेते नजर आए। यात्रा के तृतीय दिवस तेंदूखेड़ा से प्रारंभ होकर दोपहर में ग्राम सांगा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

            कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूली सामग्री वितरित की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तेजगढ़ स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ मंत्री अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी एवं उनका परिवार भी लगातार शामिल होकर यात्रा में सहभागिता कर रहा है। धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!