E-Paperमध्य प्रदेश

20 अगस्त से “हर किसान-हर घर-हर खेत खाद” अभियान भी प्रारम्भ अब अभियान के रूप में होगा उर्वरक का वितरण हर किसान को अग्रिम के रूप में खाद देने की योजना

 किसानों को सुगमता से उर्वरक वितरण को ध्यान में रखकर भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेता (रिटेलर) के स्टॉक का मिलान करने हेतु शुक्रवार 14 अगस्त शाम 7 बजे से उर्वरक विक्रय बंद किया गया है। मिलान का कार्य तेजी से किया जा रहा है। किसानों को तकलीफ नहीं होगी। सोमवार 17 अगस्त से जितनी खाद चाहिये उतनी मिलेगी, यह सुनिश्चित है। गुरूवार 20 अगस्त से “हर किसान-हर घर-हर खेत खाद” अभियान भी प्रारम्भ हो रहा है, ताकि रबी की खाद इसी माह से किसानों को मिलना प्रारम्भ हो जाये।

            प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। 1 अप्रेल से अभी तक यूरिया की कुल उपलब्धता 17.04 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 12.83 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उठाव किसानों द्वारा किया गया है। वर्तमान में 4.21 लाख मीट्रिक टन  की उपलब्धता हैं, जबकि विगत वर्ष इसी समय यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख मीट्रिक टन थी।

            इसी प्रकार प्रदेश में 1 अप्रैल से अभी तक डीएपी एवं एनपीके की कुल उपलब्धता 11.20 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 7.09 लाख मीट्रिक टन का उठाव  किसानों द्वारा किया गया हैं। वर्तमान में 4.10 लाख मीट्रिक टन की उपलब्धता हैं, जबकि विगत वर्ष इसी समय डीएपी और एनपीके की उपलब्धता 3.00 लाख मीट्रिक टन थी।

            प्रदेश में 1अप्रेल से अभी तक एसएसपी की कुल उपलब्धता 6.78 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 3.61 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया हैं। वर्तमान में 3.17 लाख मीट्रिक टन  एसएसपी की उपलब्धता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!