Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

स्कूली बसों में विद्यार्थियों से निर्धारित किराये से अधिक राशि नहीं ली जाए- कलेक्टर श्री यादव बस एसोसिएशन के साथ बैठक में व्यवस्था सुधार पर चर्चा, लगभग 50 प्रतिशत छूट का लाभ विद्यार्थियों को मिलने लगा छात्राओ ने कहा आधा किराया की सुविधा हो गई

 स्कूली बसों में विद्यार्थियों से निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूले जाने अथवा खड़ा रखने संबंधी अभिभावकों की शिकायतों को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गंभीरता से लिया। कलेक्टर के निर्देश पर बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर स्कूली परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई।

            कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में आरटीओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली विद्यार्थियों को निर्धारित किराये में नियमानुसार छूट का लाभ दिया जाए तथा छूट के बाद निर्धारित राशि से अधिक किराया किसी भी स्थिति में न लिया जाए। बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों से लगभग 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ किराया लेने का आश्वासन दिया।

            उन्होंने कहा किसी अभिभावक या विद्यार्थी को अधिक किराया वसूले जाने अथवा बस संचालन से संबंधित किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दें। शिकायत प्राप्त होने पर बस एसोसिएशन एवं आरटीओ के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

            इस संबंध में बस एसोशियेशन के पदाधिकारी शमीम कुरैशी ने बताया जिले में छात्र-छात्राओ से आधा किराया लेने का निर्णय बस यूनियन दमोह द्वारा लिया गया है।

छात्रो को मिलने लगा लाभ

            जे.पी.बी स्कूल की छात्रा सोहांसी पटेल ने कहा हम लोग सरखड़ी से रोज अप-डाउन करते हैं। किराया बस में ज्यादा लगता है, इसलिए कलेक्टर सर से बात की और किराया आधा होग गया है, इसके लिए कलेक्टर सर के आभारी हैं।

            जे.पी.बी स्कूल की छात्रा विशाखा राठौर ने कहा हम लोग सरखड़ी से आते हैं, हम लोगो का किराया पर डे एक्स्ट्रा लगता है। कलेक्टर सर से बात की, जिससे अप-डाउन करने का किराया आधा हो गया है। इसके लिए कलेक्टर सर को हम सभी छात्राऍ आभार व्यक्त करते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!