Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बारिश को हराकर निकली समस्त असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में किया जलाभिषेक

दमोह। सकल असाटी समाज दमोह के तत्वाधान में रविवार को निकली विशाल कावड़ यात्रा भारी बारिश के बावजूद उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ एकता और आस्था की मिसाल पेश की। कावड़ यात्रा शहर के टाकीज तिराहा स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर बकौली चौक, घंटाघर, कोतवाली चौराहा होते हुए श्री देव जटाशंकर धाम पहुंची। मार्ग में तेज रफ्तार बारिश हुई, लेकिन शिवभक्तों का जोश कम नहीं हुआ। यात्रा बिना रुके धूमधाम से अपने गंतव्य तक पहुंची और वहां विधिपूर्वक जलाभिषेक किया गया और जयकारे लगे।
एकता का संदेश- समाज जनों ने कहा कि इस यात्रा में छोटे बच्चों, बहनों, मातृ शक्तियों, वरिष्ठजनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सकल असाटी समाज ने अपनी उपस्थिति से यह सिद्ध कर दिया कि चाहे बारिश हो या कोई भी परिस्थिति, दमोह हमेशा एक था, एक है और एक रहेगा।कावड़ यात्रा में श्री राम मंदिर से प्रारंभ होने के पूर्व विधि विधान से पूजन अर्चन, मातृशक्तियों के द्वारा किया गया। सभी ने कांवड़ों में नर्मदा जी का जल भर कर रवाना किया।इसके बाद भोलेनाथ जी का पूजन उपरांत कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका जगह-जगह बकौली चौक, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कोतवाली चौराहा के अलावा और भी जगह फल, पानी, पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में खास बात यह थी कि सबसे आगे समाज का बैनर, जटाशंकर धाम डमरू दल, समाज के छोटे-छोटे बच्चे उत्साह पूर्वक कावड़ लिए,महिलाएं कावड़ लिए भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए और जमकर नाचते गाते भोले बाबा में मग्न थी।
भोले स्वरूप और स्वागत बने आकर्षण- यात्रा में भोले स्वरूप बने दीपक असाटी अप्सरा और अनंत असाटी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर जयकारे लगाए।
महिला समिति और युवा टीम की अहम भूमिका- कार्यक्रम को सफल बनाने में दमोह असाटी समाज महिला समिति की भूमिका सराहनीय रही। महिला टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला साथ समस्त युवाओं ने यात्रा में विशेष ऊर्जा भरी और बेहतर सहयोग किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!