मध्य प्रदेश
Trending
दमोह में एनआईओएस (NIOS) परीक्षाओं के लिए उड़नदस्ता दल गठित
दमोह में एनआईओएस (NIOS) परीक्षाओं के लिए उड़नदस्ता दल गठित
दमोह : क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार, NIOS भोपाल द्वारा आज 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु जिला दमोह में एक परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय दमोह नियत किया गया है।कलेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। दल में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सौरभ गंधर्व, तहसीलदार दमयंतीनगर रॉबिन जैन तथा ए.पी.सी. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मोहन राय शामिल हैं।


