दमोह। नरसिंहगढ़ में हज़रत सैयद बाबा तैयब अली शाह साहब का 245 वाँ कौमी एकता का प्रतीक उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। नरसिंहगढ़ उर्स कमेटी के सचिव आसिफ़ अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया की उर्से पाक में देश प्रदेश से हर वर्ग हर समाज के हज़ारों अक़ीदत मन्दों के साथ जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल होंगे। उर्स का आगाज़ शाही सन्दल व चादर से 13 मई बुधवार को नया बाजार दमोह में शाम 7 बजे चादर शरीफ की ज़ियारत होगी ज़ियारत के बाद के बाद रात 11 बजे नरसिंहगढ़ में दरगाह शरीफ पर ग़ुस्ल परम्परा के बाद सन्दल व चादर शरीफ पेश की जाएगी। दिनांक 14 मई 2026 जुमेरात को बाद नमाज़ ईशा रात 9 बजे से ज़िक़्रे हल्का शरीफ के बाद मीलाद शरीफ में मौलाना तहसीन रज़ा मौलाना बाबर रज़ा हाफ़िज़ खलील रज़ा, गुलाम गौस रज़ा के अलावा मुकामी उल्मा व शौरा हज़रात तकरीर व कलाम पेश करेंगे इसके बाद महफिले सिमा होगी जिसमें शावेज शाफेज साबरी, कब्बाल शरीफ लखनऊ उत्तर प्रदेश अपने कलाम पेश करेंगे। 15 मई 2026 जुमा को रात 9 बजे से महफिले कब्बाली का शानदार आयोजन होगा जिसमें जुनैद सुल्तानी कब्बाल बदायूँ उत्तरप्रदेश व शब्बीर सदाकत साबरी कब्बाल कपासन शरीफ राजस्तान अपने कलाम पेश करेंगे। नरसिंहगढ़ उर्स कमेटी के अध्यक्ष दाऊद सौदागर सभापति, सचिव आसिफ़ अंजुम, राजू ठेकेदार, नादिर खान ठेकेदार, बट्टू भाई, हाजी बशीम सेठ, ज़ेद सौदागर, गुड्डू मिस्त्री, रब्बू खान, शमीम टायर , अब्बू खान ,राजू खान, नफीस बाबा, गुलाम गौस, फरहान खान, कलीम ठेकेदार, सद्दाम खान रिज़वान राइन, असलम स्टील व अहले बाज़ार मुहल्ला ने सभी अक़ीदत मन्द हज़रात से उर्से पाक के सभी प्रोग्रामों में शिरकत की अपील की है।
अक्ष भारत
अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं
खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
एडिटर - प्रियदर्शन जैन
Email.apsaragroup24x7.in
WhatsApp.9826674474,9425474474
Related Articles
25 तारीख दिन बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार के लिए लगाये जायेंगे
February 25, 2026


