Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्व धन में दमोह जिले के कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में हर माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को दोपहर 11 बजे मां गुरुवर के जयकारों के साथ शंख ध्वनि कर मासिक महाआरती सम्मपन्न की गई। समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान के मार्गदर्शन में चलने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है हमारे पूर्व जन्म के संस्कार होंगे जो ऋषि राज श्री शक्तिपुत्र सच्चिदानंद के अवतार सदगुरुदेव भगवान के सानिध्य में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की प्रांतीय सचिव ममता तोमर जी ने कहा की परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र सदगुरु देव भगवान की कृपा से इस विशाल परिवार में जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो आज हमारे भाई-बहन कंधे से कंधे मिलाकर चलते हैं और समाज को नशेमांस से मुक्त चरित्रवणों का जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी कड़ी में उमा सिंह सचिव जी ने कहा हम सब बड़े सौभाग्य शाली हैं कि योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान ने मूलध्वज की आरती से जिले की महाआरती को जोड़ा है जो मूलध्वज की आरती करने से सौभाग्य प्राप्त होता है वह सौभाग्य हमारे लिए यही हमारे जिले में मासिक महा आरती में सम्मिलित होने से प्राप्त होता है। भगवती मानव कल्याण संगठन के टीम प्रमुख नन्हेंलाल जी ने कहा की हमें संस्कार बानो का जीवन जीते हुए अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए जैसे की श्री शक्तिपुत्र भगवान ने कहा है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां की साधना करें मां की आराधना करें और अपने बच्चों को अपने साथ में बिठाकर के मां की साधना करें जिससे बच्चों में संस्कार आए और वह अपने जीवन में परिवर्तन ला सकें जिससे बच्चे कुसंस्कार मार्ग पर ना जाएं और अच्छे मार्ग पर जाते हुए धर्म पथ पर आगे बढ़े जिससे वह बच्चे अपने आप में परिवर्तन करते हुए समाज में परिवर्तन कर सके मंच का संचालन संभागीय सचिव संजय पटेल जी ने किया आए हुए सभी मां के भक्तों का आभार व्यक्त भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल जी ने किया और अंत में सभी मां के भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!