
दमोह। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी के ससंघ सानिध्य में मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह 7 बजे मुलनायक श्री पारसनाथ भगवान का मस्तकभिषेक संपन हुआ। तत्पश्चात 23 शांति धारा आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी के मुखारविंद से संपन्न हुईं। श्री पारसनाथ भगवान के पूजन निर्वाण कांड उपरांत निर्वाण लाडू समर्पित किए गए। इसके बाद श्री शांतिनाथ महामंडल विधान त्रिमूर्ति परिसर में संपन्न हुआ। दोपहर में श्री पारसनाथ विधान का आयोजन माता जी के सानिध्य में भक्ति भाव से संपन्न हुआ शाम को महाआरती का आयोजन किया गया..आयोजनों में बड़ी संख्या में सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।


