E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
राज्यमंत्री श्री लोधी ने नोहटा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएं ग्राम पटेरिया के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये स्वीकृत

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने गुरुवार को नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम पटेरिया के नागरिकों को क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति-पत्र प्रदान की। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।


