E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नगर पालिका की सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने वालों पर ₹3,000 का जुर्माना

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा शहर में स्वच्छता बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध विशेष चालानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेल रोड स्थित देसी कलाकार विवेक राजपूत की चाट दुकान द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाते पाए जाने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार विजय नगर के पास स्थित डोमिनोज पिज्जा शॉप द्वारा भी कचरा फेंके जाने पर नगर पालिका की टीम ने नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए स्पॉट फाइन वसूला।

            इस अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान के नेतृत्व में सफाई दरोगा सतीश नामदेव,  अभिषेक शुक्ला, विनोद करोसिया, मनीष करोसिया, सुरेंद्र करोसिया, संदीप पारोचे सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से स्पॉट फाइन के रूप में कुल ₹3,000 की राशि की रसीद काटी गई।

            नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें। स्वच्छ शहर बनाने में सभी नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार नियमित रूप से चालानी कार्रवाई जारी रहेगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!