
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला संगठन सचिव नितिन मिश्रा के नेतृत्व में नगर के समस्त वार्डो की 5-6 महीने वृद्धावस्था विकलांग निराश्रित विधवा पेंशन को लेकर पीड़ित पेंशनरों के साथ कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि लाड़ली बहिनाओं को अखबार में बड़े बड़े विज्ञापन देकर उनका सम्मेलन करवाकर उनके खातो में पैसा डलवा दिया जाता है वहीं वृद्धो को महीनो भटकाया जाता है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार वृद्धो की पेंशन दुगनी करने अपने पत्र में कहा था किंतु भाजपा ी मोहन सरकार उक्त पेंशनरों की पेंशन बढ़ाना तो दूर उनके साथ नाहंसा की जा रही है। नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर सिंह, संध्या नायक, अमय सींग, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलू भट्ट, डीपी पटेल, कमला निषाद, गीता लोधी ने भी नारेबाजी करते हुए कहा कि हमने कई वार्डो के पंेशनरो के आवेदन कके जनसुनवाई में उन समस्त पेंशनरों को अविलंब पेंशन मुहैया कराने की मांग की है। बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, सौरभ अयाची, संजय सेठ, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, गौपाल रैकवार, डालचंद कुशवाहा, मंजीत यादव, अभिषेक यादव, रामलाल चौधरी, पुरूषोत्तम पटेल, केके अग्रवाल, नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रफीक खान, हेमराज, मिक्की चंदेल ने भी जो अपने अपने वार्डो में पेंशन से वंचित वृद्धो विकलांग पेंशनरों को लाये थे उनकी पेंशन अविलंब देने की मांग की अन्यथा जिला कंाग्रेस धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी। इस अवसर पर नीलेश यादव, वकील कुरैशी, देवू तिवारी, शेरू कछवाहा, बिन्दू पटोटया, रवि अहिवार सहित अनेकोे वृद्धा विकलांगों पेंशनरों की उपस्थिति रहीं।


