राजस्व गठित दल एवं पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाकर आवेदक को दिलाया गया भूमि का कब्जा
तहसीलदार पारुल चौधरी द्वारा पारित राजस्व प्रकरण के अनुपालन में गठित राजस्व दल द्वारा ग्राम बिजौरी में गठित दल पुलिस बल की उपस्थिति में संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक गणेश सिंह ने किया। कार्रवाई में हल्का पटवारी नीरजा मिश्रा, पटवारी शुभम बरदिया, अरविंद द्विवेदी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्रवाई राजस्व प्रावधानों के अनुरूप एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संबंधित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर आवेदक कल्लू पिता लच्छू रजक को नियमानुसार भूमि का कब्जा सौंपा गया।
राजस्व प्रशासन द्वारा बताया गया कि शासकीय भूमि एवं निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा शासन के आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।



