Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

श्री बागेश्‍वर धाम के महाराज पशुपालन एवं डेयरी व‍िभाग राज्‍यमंत्री लखन पटेल के निवेदन पर एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे भोपाल मंत्रियों, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

श्री बागेश्वर धाम के महराज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी व‍िभाग राज्‍यमंत्री श्री लखन पटेल के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर पहुंचे थे। यहां पर प्रदेश के पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल तथा उनके परिवार के सदस्य, पुत्र श्री लकी लोकेंद्र पटेल ने महाराज जी का अभिनंदन कर स्वागत किया। श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 29-30 जून की रात्रि मंत्री श्री पटेल के निवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद प्रातः विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने परिवार एवं उपस्थित जनों को आशीर्वाद प्रदान किए।
राज्यमंत्री श्री पटेल के निवास पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पूर्व संगठन महामंत्री हिंतानंद शर्मा, मंत्रीगण श्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्री एंदल सिंह कंसाना, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राकेश शुक्ला, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री राधा सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया एवं श्री रामखेलावन पटेल सहित सांसद, विधायक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा पशुपालन व डेयरी विभाग के पीएस श्री उमाकांत उमराव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भोपाल क्षेत्र के अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा दमोह व पथरिया से आए श्रद्धालुओं ने भी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने आशीर्वचन में सभी उपस्थितों से ईश्वर से आत्मिक जुड़ाव बनाए रखने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का आग्रह किया। महाराज जी ने बागेश्वर धाम से जुड़कर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया तथा निकट भविष्य में भोपाल में कथा के आयोजन की सूचना भी दी।

प्रवास के दौरान महाराज जी ने कैंसर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीएम हाउस एवं मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के निवास पर जाकर तिलक-वंदन किया। इसके उपरांत महाराज जी एयरपोर्ट से खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान कर गए।
राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने उपस्थित गणमान्यों, अधिकारियों और प्रदेश के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा  कि धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!