E-Paperमध्य प्रदेश
जिले में हिनौता सायलो बैग के माध्यम से 07 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं खरीदी प्रारंभ कृषक सुविधानुसार स्लॉट ट्रांसफर कर सायलो बैग केन्द्रों पर बेच सकेंगे उपज
रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में तहसील हटा अंतर्गत ग्राम हिनौता में सायलो बैग के माध्यम से 07 उपार्जन केन्द्रों के द्वारा गेहूं खरीदी कार्य किया जा रहा है। उक्त सभी 07 केन्द्रों यथा सेवा सहकारी समिति रसीलपुर, करैयाजोशी, मडियादौ, देवडोंगरा, कुण्डलपुर, सोजना, सनकुईया के लिये जिले के जिन कृषकों को हिनौता सायलो बैग में अपनी उपज विक्रय करना सुविधाजनक प्रतीत होता है, ऐसे कृषक कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला दमोह से संपर्क कर अपना स्लाट उक्त सभी 07 केन्द्रों में ट्रांसफर कराकर अपनी उपज सायलो बैग में विक्रय कर सकता है। उक्त आशय की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी।




