E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते डम्पर जप्त पटेरा क्षेत्र में ओवरलोड रेत परिवहन पर त्वरित कार्रवाई, वाहन पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 09 जून को समय शाम लगभग 6.45 बजे तहसील पटेरा अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण के दौरान हटा रोड पटेरा मे डम्पर नम्बर CG04 NT 5024 द्वारा रेत का ओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पटेरा मे खडा किया जाकर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है ।
उक्त प्रकरण मे खनिज नियमों के तहत कारवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर श्री यादव के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।

