
दमोह। म.प्र कांग्रेस कमेटी केे अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशानुसार विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी डा. महेन्द्र सिह चौहान की सहमति से फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर सतपारा पथरिया के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता रामलाल चौधरी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, रूद्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह, लक्ष्मण सीग, बृजेन्द्र सीग, प्रदीप पटेल, रत्नेश सोनी, छत्र सिंह आदर्श, प्रदीप दीक्षित, पीर अली, श्रीधर सुमन सहित अनेको जिले के कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।


