Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

आईटीआई युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करती है, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं- कलेक्टर श्री यादव आईटीआई प्रवेश 2026-27 हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के संबंध में अपने संदेश में जिले के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेकर रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आईटीआई युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करती है, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

            कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा सहित विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ ले सकते हैं।

            उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है और आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवा विभिन्न औद्योगिक, सेवा एवं स्वरोजगार क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपना भविष्य बना रहे हैं।  जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। आईटीआई प्रवेश 2026-27 हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हैं तथा अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पंजीयन कर प्रवेश पा सकते है ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!