Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

भगवती मानव कल्याण संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

भगवती मानव कल्याण संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के बेनरतले एक ज्ञापन दमोह कलेक्टर के नाम सौंपा गया जिसमें बताया गया कि मध्यप्रदेश के जिला दमोह अंतर्गत जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत वासी में चिखली नाला पर स्टॉप डेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां दिखाई दे रही हैं। जिससे शासकीय धन के दुरूपयोग एव निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य में आवश्यक गहराई तक नींव नहीं बनाई गई हैं। जिससे संरचना की मजबूती संदिग्ध प्रतीत होती है। निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार लोह का उपयोग नहीं किया गया हैं। सेटिंग प्लेट लगाकर केवल पत्थर भरकर सीधे कंक्रीट/वेस्ट डालने का कार्य किया गया है, जो तकनीकी मानकों के पिपरीत प्रतीत होता है। निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों एंव गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व में जनपद पंचायत तेंन्दुखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी०ई०ओ) श्री मनीष बागरी को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी गई थी, किंतु आज दिनांक तक कोई प्रभावी जांच अथवा कार्यवाही नहीं की गई हैं। निर्माण कार्य कई बार रात्रि के समय कराया जाता है, जिससे पारदर्शिता एंव गुणवत्ता पर गंभीर संदेह उत्पन्न होता है। संबंधित उपयंत्री, सहायक यंत्री, एंव अन्य जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उचित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। संपूर्ण निर्माण कार्य की किसी स्वतंत्र एंव सक्षम तकनीकी दल से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच पूर्ण होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए ताकि आगे शासकीय धन की क्षति न हो तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ न की जा सके। सरपंच सचिव सहित अन्यं सम्बंधित अधिकारी पर एफ.आई.आर दर्ज की जाये। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निमार्ण कार्य रूकवाकर, निष्पक्ष जांच कराई जाएं की मांग की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!