मध्य प्रदेश
Trending
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने सुनीं नागरिको की समस्याएं जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने सुनीं नागरिको की समस्याएं जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दमोह :
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान चोरी, भूमि विवाद, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद, मारपीट एवं अन्य शिकायतों पर सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, शिकायत शाखा प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, महिला थाना प्रभारी फेमिदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


