Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर श्री यादव स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर बेहतर उपचार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया घाट के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव करीब 10 बजे इमलिया घाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान यहां पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं था, यहां पर तीन मरीज इलाज के लिए बैठे हुए थे और एक महिला अपनी बहु को लेकर डिलीवरी के लिए पहुंची थी, सुबह डिलीवरी हुई है, कलेक्टर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कॉल कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए त्वरित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था जायजा लेने दूरस्थ अंचल पर पहुँचे। उन्होंने बताया जब हम यहां आए, डॉक्टर मिला न कोई नर्स मिली। पेशेंट अपनी दवा कराने के लिए सुबह से बैठे हुए हैं। कलेक्टर ने कहा लगातार इस तरह की कार्रवाई की जायेगी जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी मिलें।

            उन्होंने कहा तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कॉल करके उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डाँक्टर एवं स्टॉफ के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

            यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर सचिव को निर्देशित किया गया व्यवस्था सुदृण की जाये। कलेक्टर श्री यादव ने कहा वे लगातार दौरे करेंगे। सभी स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी समय पर आए और मरीजों का बेहतर इलाज करें। कलेक्टर ने कहा जो ड्यूटी दी गई है, उसको बखूबी निभाएं अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!