“जल गंगा संवर्धन अभियान सहित सामाजिक जागरूकता एवं जनहित के कार्यों में सभी को सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए संभाग समन्वयक ने किया नवांकुर संस्था का निरीक्षण
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन में संचालित नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति बांसा कलां, पथरिया में संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया द्वारा संस्था कार्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान संस्था के दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा सदस्यों से परिचय प्राप्त कर आगामी कार्ययोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की । इसके साथ ही ग्राम पंचायत नंदरई स्थित नर्सरी का भी निरीक्षण किया । उन्होंने नगर विकास समिति के सदस्यों एवं मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं के साथ बैठक आयोजित कर जनसहभागिता से समाजहित में कार्य करने पर विशेष जोर दिया ।
संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान सहित सामाजिक जागरूकता एवं जनहित के कार्यों में सभी को सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। भ्रमण के दौरान जिला समन्वयक सुशील नामदेव एवं विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था अध्यक्ष घनश्याम पटेल, सेवक प्रजापति, बसंत पटेल, यतेन्द्र सिंह ठाकुर विश्वजीत, हाकम अहिरवार, दीपा पचौरी, रामदास पटेल, परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल, विजय तिवारी एवं दर्शिका तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



