Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त संस्था ने किया पौधारोपण

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज की संस्था द्वार नेहरू पार्क में वृक्षरोपण किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने पर्यावरण का महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है, पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं, यह हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, इत्यादि तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में वृक्षारोपण मदद करता है। पेड़ पक्षियों के साथ-साथ कई जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए इस दौरान देवल कटारिया, आशीष राय मंडल उपाध्याय, अरुण सोनी मंडल महामंत्री, विवेक अग्रवाल, राजेश खरे, कमोद राजपूत, कृष्ण कुमार शर्मा, जितेंद्र राजपूत, राजकुमार सेन आदि की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!